शातिर बदमाशों को साल 2023 से तलाश रही थी पंजाब पुलिस, कई अपराधों में शामिल, पिस्टल-सात कारतूस बरामद
चंडीगढ़, 8 अप्रैल। पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो पखास गुर्गों जशन संधू और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह बताया। जानकारी के मुताबिक आरोपी जशन इस गिरोह में अहम भूमिका निभाता था। वह गिरोह के सदस्यों को लॉजिस्टक मदद पहुंचाता था। आरोपियों से एक .32 कैलिबर पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद हुए हैं। जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार जशन संधू राजस्थान के श्रीगंगानगर में 2023 में हुए एक हत्याकांड में शामिल था। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी। वह विदेश भाग गया था।
इस दौरान जशन पहले जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई पहुंच गया था। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं, कुछ समय पहले दुबई से नेपाल पहुंचा था। साथ ही पुलिस से बचने को सड़क मार्ग से भारत पहुंचा था। बताते हैं कि शुरुआती जांच में मालूम पड़ा कि जशन ने गिरोह को लॉजिस्टिक मदद प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उससे पूछताछ के बाद विदेशी हवाला ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और विदेशों में छिपे भगोड़े बदमाशों के ठिकानों की पहचान हुई। जो इस नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
———–