पंजाब के बाद अब हरियाणा पुलिस का हैड-कांस्टेबल चिट्टा तस्करी में साथी समेत गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आरोपी को साथी समेत किया गिरफ्तार

हरियाणा, 7 अप्रैल। पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल को नशा तस्करी में गिरफ्तार करने के बाद अब हरियाणा में पुलिस में भी ऐसा ही ‘कांड’ हो गया। हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को चिट्टा तस्करी के आरोप में उसके साथी समेत हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार  (40) को हिमाचल के सोलन में 157 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। हिमाचल पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के साथ मोहित (21) को भी पकड़ा है। मोहित कैथल के कलायत का रहने वाला है। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी का रहने वाला है।

बताते हैं कि आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार साधन संपन्न है। उसे पकड़े जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने सस्पेंड कर दिया। हरियाणा पुलिस के मुताबिक एक अप्रैल की शाम को वह ड्यूटी से गैर-हाजिर था। बाद में हिमाचल पुलिस से प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी की सूचना मिली। सूचना के बाद उच्च अधिकारियों ने उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार चिट्टा बेचने के लिए हरियाणा से हिमाचल आता था। इस बार वह और उसका साथी  चिट्टा बेचने के लिये शिमला जिले के नारकंडा गए हुए थे। वहां बात नहीं बनी तो वे सोलन आ गए। यहां सोलन पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 157 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जब भी वह चिट्टा की सप्लाई करता था तो वर्दी पहन लेता था, ताकि पुलिस भ्रमित होकर उसको ना पकड़ पाए।

———–

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया