अविवाहित युवक शराब पीने का आदी था, कत्ल की आशंका, कत्ल की वजह पता नहीं चल सकी
रोहतक, 6 अप्रैल। जिले के गांव मदीना में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। उसका शव रविवार को खेत में पड़ा मिला। युवक को लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
जानकारी के मुताबिक थाना बहु अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक 46 वर्षीय कर्मवीर के खेतों में मजदूरी करने का काम करता था। शनिवार सुबह वह घर से खेतों में काम करने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह कर्मवीर का छोटा भाई खेत में गया तो वहां कर्मवीर का शव पड़ा था। शव लेकर परिजन घर आए और पुलिस को सूचना दी।
मृतक कर्मवीर के शरीर पर चोटों के निशान थे। वह गांव मदीना में अपने छोटे भाई के साथ खेतों में मजदूरी करता था। वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। शनिवार सुबह घर से सत्य के खेत में मजदूरी करने के लिए निकला था, जिसके बाद आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। कर्मवीर की किसने हत्या की, क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
—————-