पंजाब में किसानों ने घेरे CM-मंत्रियों के निवास, एसकेएम-केएमएम की शंभू-खनौरी मोर्चे पर नुकसान की भरपाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 31 मार्च। पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने आंदोलन चलाने वाले किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) आज सीएम भगवंत मान सहित कई कैबिनेट मिनिस्टर व विधायकों का घर घेर लिए हैं। ये धरने दोपहर 3 बजे तक जारी रहेंगे। बीते दिन दोपहर केएमएम के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने इस प्रदर्शन को करने की घोषणा की। जिसके बाद एसकेएम नॉन पॉलिटिकल के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें एसकेएम गैर-राजनीतिक ने भी साथ चलने की बात कही। बता दें कि, 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कर लिया था। इसके बाद दोनों बॉर्डरों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सरवण सिंह पंधेर को पुलिस रिहा कर चुकी है। जबकि अनशन कर रहे डल्लेवाल को पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13 महीने बाद पुलिस ने खुलवाए दोनों बॉर्डर
13 फरवरी 2024 में किसानों ने मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया था। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। किसानों ने 4 बार दिल्ली कूच की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। 21 फरवरी को टकराव के दौरान खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*