सोनीपत में हुई हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगाई दौड़ और विजेताओं क़ो बाटे इनाम 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोनीपत  30 March :  आज आयोजित हुई हाफ मैराथन में मुख्य अतिथि रहे CM नायब सिंह सैनी ने भी धावकों के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने सांकेतिक रूप से दौड़ते हुए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और फिटनेस को बढ़ावा देने की अपील की। CM सैनी ट्रैक सूट में कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने दौड़ते हुए मंच पर एंट्री ली

यह हाफ मैराथन सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू हुई थी। इसमें 21 किमी की पहली दौड़ को विधायक निखिल मदान और DC डॉ. मनोज कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद CM सैनी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सोनीपत के इतिहास पर किताब का विमोचन किया और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में 2 मैराथन हुईं। 21 किमी की मैराथन सुबह ही पूरी हो गई। इसमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रहने वाले मोहित ने पहला स्थान पाया। वहीं, यूपी में मथुरा के निवासी बनी सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, चरखी दादरी के हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया

महिलाओं की 21 किलोमीटर दौड़ में इथोपिया की ग्रैबिवाहिद ने बाजी मारी। उन्होंने यह दौड़ 1 घंटा 16 मिनट 4 सेकेंड में पूरी की। भारतीय धाविका सोनिका 1 घंटा 16 मिनट 17 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि नीता रानी ने 1 घंटा 16 मिनट 28 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया