पंजाब के नए AG बने मनिंदरजीत सिंह बेदी, गवर्नर ने जारी की अधिसूचना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मोहाली 30 मार्च। पंजाब सरकार ने एडवोकेट मनिंदरजीत सिंह बेदी को राज्य का नया एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया है। यह फैसला वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी के इस्तीफे के बाद लिया गया। उन्होंने 30 मार्च को निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पंजाब के राज्यपाल मनिंदरजीत सिंह बेदी पुत्र इंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त करते हैं। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*