Listen to this article
लुधियाना में सिखी का प्रचार करने वाले समाजसेवियों को किया सम्मानित लुधियाना/यूटर्न/27 मार्च। पंजाब कल्चरल फोरम की लुधियाना यूनिट के चेयरमैन करनैल सिंह कपूर ने विशेष समागम रखा। इस दौरान उनके आवास पर मगनदीप सिंह खालसा और जसकीरत सिंह खालसा को सम्मानित किया गया। काबिलेजिक्र है कि ये दोनों गुरसिखी प्रचार से जुड़े हैं और इनका निवास अंसल कॉलोनी के सी ब्लॉक में है। इस मौके पर सरदार हरमिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरुमीत सिंह सोढ़ी, सरवन सिंह, रविंदर पाल सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, अवतार सिंह, रविंदर सिंह कपूर, परमिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे!
————–