निर्णय लेने की शक्ति हासिल करने के लिए लड़कियों का राजनीति में आना जरूरी : मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में लड़कियों के सरकारी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

लुधियाना 25 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लड़कियों को आगे आकर राजनीति में हिस्सा लेने का आह्वान किया। ताकि वे निर्णय लेने वाली व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनसमाज में जरूरी बदलाव ला सकें।

यहां सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स के वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति का क्षेत्र अभी भी इसके विपरीत स्थिति है। यह क्षेत्र पुरुषों का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन अब महिलाओं को इस क्षेत्र में भी अपनी काबिलियत साबित करनी चाहिए। समानता वाले समाज की व्यवस्था में इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। यह लोकतंत्र के सिद्धांतों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना के साथ अपनी लंबी साझेदारी को याद किया, जब 1990 के दशक की शुरुआत में वे एक कलाकार के रूप में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने लड़कियों को जीवन में असफलताओं के कारण कभी हौसला ना हारने और निराश ना होने के लिए प्रेरित किया।

————-

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल: हरजोत सिंह बैंस सिंहपुर-पलासी के ग्रामीण राहत शिविरों से अपने घरों को लौटे – कैबिनेट मंत्री बेला धियानी में क्षतिग्रस्त लकड़ी के पुल को मजबूत मोटर योग्य पुल में परिवर्तित किया जाएगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष गिरदावरी का कार्य जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद