watch-tv

पंजाब में नए साल पर लगातार होंगी 2 दिन की छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 27 दिसंबर। पंजाब के स्कूलों में फिलहाल सर्दियों की छुट्टियां चल रही है। ये छुट्टियां 31 दिसंबर को खत्म होंगी। इसके तुरंत बाद 5 और 6 जनवरी को सरकारी छुट्टी रहेगी। 5 जनवरी को रविवार रहेगी और 6 जनवरी को दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जन्मोत्सव है। इसे लेकर इस छुट्टी का ऐलान किया गया है। ये इस साल की पहली छुट्टी होगी। जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। 6 जनवरी को दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती है, जिसके कारण पंजाब सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Leave a Comment