ओवरस्पीड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा, 2 विदेशी स्टूडेंट्स की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 23 दिसंबर। फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में ओवरस्पीड कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो विदेशी स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले जाती दिख रही है। हादसा बीते कल देर शाम देश भक्त यूनिवर्सिटी के पास हुआ है। मृतकों की पहचान साइमन और मौजो के नाम से हुई। जो नाइजीरिया के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार बाइक पर दो स्टूडेंट्स जा रहे थे। टक्कर लगने के बाद कार काफी दूर तक बाइक सवारों को घसीटते ले गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। अमलोह के एसएचओ बलवीर सिंह ने कहा कि एक युवक बीएएलएलबी और दूसरा फिजियोथैरेपी का छात्र है। दोनों तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं। कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो साल भी नहीं चले करोड़ों की सड़कें — भ्रष्टाचार का गड्ढों में दफ़न विकास मॉडल : देवेन्द्र गौतम, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी सोनीपत विधानसभा, “आप” हरियाणा सरकार और प्रशासन से माँग घटिया निर्माण सामग्री के जिम्मेदारों पर हो FIR दर्ज विधायक कार्यालय से कुछ दुरी पर खड्डो में बैठ किया प्रदर्शन।