चंडीगढ़ : दो पुलिस मुलाजिमों के परिजन कूड़ा फेंकने के विवाद में कर बैठे मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आरोप, घर में घुसकर दंपती की पिटाई, लाठी-डंडों से किए वार

चंडीगढ़ 20 दिसंबर। यहां मनीमाजरा इलाके में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर दो पुलिस मुलाजिमों के परिजनों में विवाद हो गया। सिपाही के परिवार पर पड़ोसी महिला मुलाजिम और उसके पति को डंडों से पीटने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक मनीमाजरा थाने की पुलिस ने पीपली वाला टाऊन निवासी महिला सिपाही मिंटू की शिकायत पर आरोपी पवन सरोहा, उसके भाई संदीप और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिपाही पवन सरोहा सैक्टर-26 सिक्योरिटी विंग में तैनात है। जबकि महिला सिपाही मिंटू मौलिजागरा थाने में तैनात है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दर्ज शिकायत के मुताबिक घटना के दौरान मारपीट की वीडियो भी बनाई गई। जिसमें महिलाएं एक दूसरे के बाल खींचती हुई नजर आ रही है। दोनों परिवारों की अक्सर थाने में झगड़े की शिकायतें आती रहती हैं। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के लोगों में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, शाम के समय फिर दोनों परिवार झगड़ा करने लगे। महिलाएं भी आपस में मारपीट करने पर उतर आई। इस दौरान पवन और संदीप ने मिंटू के घर में घुसकर उसके पति विक्रम को डंडों से बुरी तरह पीट दिया। पवन के परिवार के लोगों ने मिंटू के साथ भी मारपीट की।

————

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि