अमृतसर में मंत्री धालीवाल ने BRTS प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, 1500 कर्मचारियों को राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 6 दिसंबर। अमृतसर में एक बार फिर बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट को 23 जुलाई 2023 को बिना किसी नोटिफिकेशन के बंद कर दिया गया था। तब से ही जनता और प्रोजेक्ट के कर्मचारियों की ओर से सरकार से इसे फिर से शुरू करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद आज अमृतसर के इंडिया गेट नारायणगढ़ से इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। जिससे करीब 1500 कर्मचारियों और 25 लाख निवासियों को राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जब भी वे लोगों से मिलते थे, तो इसे फिर से शुरू करने की मांग होती थी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले इसे चलाने वाली कंपनी इसे छोड़कर चली गई। जब कंपनी भाग जाती है, तो सरकार असहाय हो जाती है, लेकिन अब जब नगर निगम इसे चलाएगा, तो ऐसी समस्याएं नहीं आएंगी।

धूल फांक रही हैं 85 बसें

बीआरटीएस के तहत करीब 85 बसें शहर के बाहर खड़ी होकर धूल फांक रही हैं। कैबिनेट मंत्री के मुताबिक फिलहाल 10 से 15 बसें ट्रायल के तौर पर चलाई जाएंगी। फिर बाकी बसों की मरम्मत की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद