बेटी के कहने पर पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली मां की लाश, वजह सुन सब रह गए सन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/5 दिसंंबर: हरियाणा के पानीपत जिले में पुलिस ने कब्र खोदकर महिला के शव को बाहर निकलवाया है। मामला जिले के गांव पलडी का है। जहां तीन दिन पहले एक घर में महिला की अधजली लाश मिली थी। परिजनों ने महज हादसा मानकर महिला के शव को दफना दिया था। महिला के शव को दफनाने के बाद बेटी ने देखा उनकी मां के कानों के सोने के जेवर गायब है। उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिल रहा था। इसी के साथ चारपाई के पास खून के निशान भी दिखाई दिए। बता दें कि महिला के 17 बच्चे थे और 16 बच्चों की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने कब्र खोद निकाला शव
महिला ने अपनी मां के फोन पर फोन किया जिसे कोई बार-बार काटता रहा। इसके बाद बाद बेटी को शक हुआ तो वो पुलिस के पास पहुंची। महिला की बात सुन पुलिस सन्न रह गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया और मौके पर पुहंची। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला की लाश बाहर निकला। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल हॉस्पिटल में भिजवा दिया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से बुर्जुग महिला की मौत का राज खुलेगा।
पुलिस को दी ये शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला की बेटी ने बताया कि मेरी मां सलामती देवी पैतृक गांव इसराना थाना के पालड़ी में रहती थी। 2 दिसंबर को को चाचा के लडक़े फिरोज ने फोन करके बताया की ताई की मौत हो गई है। जब मैं गांव पहुंची तो देखा कि कमरे में आग लगी होने के कारण मेरी मां का आधा शरीर जल चुका था। कमरे में चारपाई और कपड़े भी जले चुके थे। पहले हमें यह एक हादसा लगा। इस घटना के एक दिन बाद जब उसने मां के फोन पर फोन किया तो घंटी बजी, लेकिन घर पर फोन नहीं मिला। ऐसे उसे शक हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
————

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच वर्षों में नशा मुक्त भारत अभियान बना जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का जन आंदोलन युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति, नशे से दूर रखकर रचनात्मक कार्यों में लगाना ही राष्ट्र की प्रगति का मंत्र मुख्यमंत्री की अपील, माता-पिता बच्चों को समय दें, उनका मार्गदर्शन करें ताकि बच्चे रास्ता न भटकें

जिला जनसंपर्क अधिकारी कार्यालयअमृतसर कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने 18 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे आप सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में लगभग 55,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं कहा कि नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव और पारदर्शी तरीके से की गई हैं।