पंजाब के विकास के लिए किससे प्रेरणा ले रहे हैं भगवंत मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/22 नवंबर: पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान बीते दिन मुबारिकपुर में मोहाली के एसएएस नगर में जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने दीक्षा महोत्सव में सबसे पहले माताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के कल्याण और विकास के लिए राज्य सरकार महान संतों, गुरुओं और शहीदों के पदचिन्हों पर चल रही है। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे।
सीएम मान का संबोधन
महोत्सव में सीएम मान ने कहा कि राज्य के मुखिया के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वह सभी निवासियों के हितों की रक्षा करें। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब एक धन्य और पवित्र भूमि है, जहां सभी धर्मों, भाषाओं और समाज के सभी वर्गों के लोग शांति और सद्भाव के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस पंजाब की धरती की सेवा करने के लिए लोगों द्वारा एक बड़ा जनादेश दिया गया है। इस नेक काम के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हर समाज में हर धर्म का सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व देश की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है।
राज्य की प्रगति के लिए समर्पित है सरकार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए हर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि धर्म हमें सादा जीवन, उच्च विचार और अहिंसा का सिद्धांत सिखाता है। इससे इंसान को आध्यात्मिकता के रास्ते मोक्ष मिलता है। हर धर्म का शाश्वत संदेश विश्व भाईचारा, सांप्रदायिक सद्भाव और शांति है। इस दौरान उन्होंने लोगों से समाज में धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों को और मजबूत करने के लिए महान धार्मिक गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के कल्याण और राज्य की प्रगति के लिए पूरी तरह समर्पित है।
—————

पंजाब सरकार ने उद्योग को सशक्त बनाने के लिए “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” श्रृंखला शुरू की उद्योग क्रांति के तहत “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” शीर्षक से पहला कार्यक्रम 19 अगस्त, 2025 को अमृतसर में आयोजित किया जाएगा

हरदीप सिंह मुंडियन ने नाहरपुर और नारोवाली गांवों में 1.11 करोड़ रुपये की नई जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया मान सरकार राज्य की 100% आबादी को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री विधायक रंधावा ने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री का आभार व्यक्त किया