हरियाना/यूटर्न/21 नवंबर: दिल्ली से माता वैष्णों देवी के धाम या स्वर्ण मंदिर अमृतसर सडक़ मार्ग से जाना अब आसान हो रहा है। नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे अब साकार हो रहा है। दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे का पहला चरण शुरू हो गया है। हरियाणा, पंजाब और जंमू कश्मीर को जोडऩे वाला ये एक्सप्रेस वे हरियाणा के हिस्से में शुरू हो गया है। ट्रायल रन सफल रहने के बाद अब बूथलैस टोल सिस्टम भी शुरू हो गया है। एक्सस कंट्रोल्ड फोर लेन की सडक़ पर कारें अब 120 की स्पीड से फर्राटा भरने लगी है। पूरी सडक़ को बेहद अच्छे तरीके से बनाया गया है। सडक़ के दोनों ओर सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई गई है। सडक़ के नीचे से कोई लावारिस पशु सडक़ पर ना आ जाए इसके लिए सुरक्षा दीवार भी बनाई गई है। सडक़ के डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधारोपण भी किया गया और पौधों में पानी देने के लिए फव्वारे लगाए गये हैं।
7 टोल प्लाजा
आधुनिक डिजायन के साथ बनाया गया ये एक्सप्रेस वे कई मायनों में खास है। इस एक्सप्रेस वे पर केवल लाइट मोटर व्हीकल और हैवीमोटर व्हीकल ही चल सकते हैं। बाइक, ऑटो रिक्शा इस सडक़ पर नहीं चल सकते। जगह जगह इसके लिए साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के हिस्से में सोनीपत, रोहतक और जींद को जोडऩे वाली कनैक्टिविटी का एक्सेस भी दिया गया है। फिलहाल 117 किलोमीटर के दायरे में सात टोल प्लाजा शुरू किए गए है।
120 की स्पीड पर दौड़ेंगे छोटे वाहन
केएमपी की तर्ज पर यहां भी जितना आप सफर करेंगे उतना ही आपको टोल चुकाना होगा। इस सडक़ का सफर काफी सुविधाजनक रहने वाला है। छोटे वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 120 की रखी गई है तो हैवी वाहनों के लिए 80 की स्पीड तय की गई है। सडक़ पर हर 100 मीटर की दूरी पर साइन दूरी दर्शाने के लिए लगाए गए हैं। नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रैस वे पर सफर करने के लिए आए यात्री भी सडक़ को देखकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। उनका कहना है कि माता वैष्णो देवी के धाम जाना अब आसान हो जाएगा।
————-
