पंजाब के 233 स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल, सभी के बदले जाएंगे नाम, नोटिफिकेशन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 15 नवंबर। पंजाब के 233 स्कूलों का चयन प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कीम के अधीन हुआ है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाएगी। वहीं, इन स्कूलों का नाम भी बदलेगा। सभी स्कूलों के नामों के आगे अब पीएम श्री लग जाएगा। इस संबंधी शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सभी 23 जिलों के स्कूलों को स्कीम में शामिल किया गया है। स्कीम के तहत हर ब्लॉक से एक प्राथमिक, एक उच्च और एक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों के स्टूडेंट्स को फर्नीचर, आउटडोर खेल सामग्री, स्मार्ट कक्षाएं और कंप्यूटर लैब सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके पीछे की कोशिश शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। योजना के लिए केंद्र सरकार ने 27360 करोड़ रुपए का बजट रखा हुआ है। यह पांच वर्षों के लिए है। इसमें केंद्र सरकार का बजट 18128 करोड़ का रहेगा। जबकि शेष राशि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रफ से खर्च की जानी है। स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 के मूल सिद्धांतों को लागू किया जाएगा।

पंजाब में हैं 18 हजार से अधिक स्कूल

पंजाब में कुल 18 हजार से अधिक स्कूलों में तीस लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, पंजाब सरकार की तरफ से 100 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में इस साल के लिए 100 करोड़ का बजट रखा हुआ है। वहीं, अब जल्दी ही पंजाब सरकार की योजना स्कूल ऑफ हैप्पीनेस स्थापित करने की है। इसके लिए 72 स्कूलों के पहले बैच को फिनलैंड से ट्रेनिंग दिलाई गई है। वहीं, रूपनगर स्कूल से प्रोजेक्ट का आगाज किया जा रहा है।

बलजिंदर ढिल्लों ने अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब कृषि खाद्यान्न निगम के अध्यक्ष का पदभार संभाला • अमन अरोड़ा ने नए चेयरमैन को बधाई दी और उन्हें सीएम मान के ‘रंगला पंजाब’ के विजन को साकार करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया

गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी तीन बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान: मंत्री राव नरबीर सिंह, मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, रीतू यादव और प्रिया यादव से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं , तीनों बहनों का एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ है नाम दर्ज

राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 डॉक्टर: आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री ने कुरुक्षेत्र में किया अस्पताल का औचक निरीक्षण निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

पंजाब ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और बाल कल्याण में राष्ट्रीय आदर्श स्थापित किया – डॉ. बलजीत कौर” “‘एक राष्ट्र, एक छात्रवृत्ति’, उन्नत आदर्श ग्राम योजना और ऑनर किलिंग के विरुद्ध कठोर कानून के लिए प्रयास”