अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 1400 किलो चूरा पोस्त समेत 3 गिरफ्तार, विदेश भेजते थे अफीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 15 नवंबर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 1400 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ पुलिस ने दो वाहन बरामद किए हैं, जिसमें उक्त नशा इधर से उधर लेकर जाया जाता था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों से जुड़े हुए थे। आगे की जांच जारी है, ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ द्वारा ये कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी जालंधर रहने वाले ही है। आरोपी मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान से नशे की खेप लेकर आते थे। आरोपियों का लिंक गुजरात के भी कुछ तस्करों के साथ है। जिनके साथ मिलकर आरोपी विदेशों में अफीम की सप्लाई देते थे।

डीजीपी ने ट्वीट कर जानकारी साझा की
आरोपियों की गिरफ्तारी जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों द्वारा की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की गई। आरोपियों से बरामद किया गया नशा बोरियों में भरा हुआ था। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी इतना नशा कहां से लेकर आए थे और कहां कहां बेचना था।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया