शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण, हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन को लगी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/11 नवंबर: फिरोजपुर के खाई फेमे की गांव में रविवार को शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया। शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करते समय गोली दुल्हन को लग गयी। सिर में गोली लगने के बाद दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गयी। फायरिंग से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी। दुल्हन को आनन फानन निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफतीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हाशम टूट गांव निवासी बाज सिंह के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। शादी के मौके से मेहमान घर पर जुटे हुए थे। बाज सिंह की बेटी बलजिंदर कौर का रिश्ता तरन तारन जिले के सरहाली कलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह से तय हुआ था। बलजिंदर कौर की शादी की खुशी में रिश्तेदार हवाई फायर कर रहे थे। अचानक एक गोली दुल्हन के सिर में लग गयी। फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गयी।
शादी की खुशियों पर फिर गया पानी
मेहमानों की नजर दुल्हन बनी बलजिंदर कौर पर पड़ी. बलजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। मंजर देखकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन फानन एंबुलेंस मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने दुल्हन को निजी अस्पताल पहुंचाया।
हर्ष फायरिंग में दुल्हन को लोगी गोली
अस्पताल में दुल्हन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। डॉक्टर बलजिंदर कौर का इलाज करने में जुटे हैं। घटना से परिजन काफी दुखी हैं। मेहमान भी बलजिंदर कौर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
सीएम ने घटना की की निंदा
पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान ने इस घटना की निंदा करते हुए जहां पुलिस को सखत कदम उठाने का आदेश दिया,वहीं उनका कहना था कि शादी समारोह पर हथियार लेजाने की मनाही के बावजूद लोग अकडबाजी में ऐसा कर रहे है,इस लिये पुलिस सखती से कार्रवाई कर ऐसे लोगों को सबक खिाये तांकि आगे से ऐसी कोई भूल ना हो पाये।
———–

हरियाणा ने हिसार में विश्वस्तरीय एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर के लिए एनआईसीडीआईटी के साथ किया समझौता, प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई उड़ान, 32,417 करोड़ रुपये का होगा निवेश, 1.25 लाख रोजगार के अवसर होंगे सृजित