पंजाब/यूटर्न/8 नवंबर: पंजाब के अमृतसर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने कई वारदातों को अंजाम दे चुके छह बदमाशों को गिरफतार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के बटाला रोड स्थित आनंद नगर निवासी बलराम शर्मा, मानसू गिल, राजवीर जिम मालिक, बलराज, दीप सिंह और गुरसेवसक सिंह उर्फ मासी के तौर पर हुई है। पुलिस को आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। वहीं, पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी किसी गैंग के लिए काम करते हैं या नहीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलराम शर्मा इस गैंग का किंगपिन है। बलराम जिम ट्रेनर और जिम का मालिक भी है। इस पर अलग-अलग पुलिस थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त सभी आरोपी दूसरे राज्यों से हथियारों की तस्करी में शामिल हैं। इसके अलावा ये बदमाश आगे भी हथियारों की सप्लाई करते हैं। वहीं हथियारों के दम पर लोगों से लूट की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।
आरोपियों से चार पिस्टल बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं एक टॉय पिस्टल भी मिला है, जो बिल्कुल असली पिस्टल की तरह दिखता है। पकड़े गए आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। हालांकि आरोपी मानसू गिल भी जिम ट्रेनर है और राजवीर का अपना जिम भी है। इसके साथ ये अपराध की दुनिया में भी शामिल हैं।
—————-
