छठ पूजा को लेकर मंत्री भगत के आदेश, नगर निगम पानी सहित अन्य इंतजाम करे, लोग बोले-नहर की सफाई खुद करवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 6 नवंबर। जालंधर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत बस्ती बावा खेल नहर पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने छठ पूजा को लेकर आ रही परेशानियों पर चर्चा की। लोगों ने मंत्री से बताया कि उन्होंने छठ के लिए खुद पैसे लगाकर नहर साफ करवाई है। प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की गई। इस पर मंत्री भगत ने आयोजकों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन छठ पूजा को लेकर उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाएगा। साथ भगत ने सभी भक्तों को छठ पूजन की बधाई भी दी।

मंत्री ने निगम कमिश्नर को जारी किए आदेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि, छठ पूजा के लिए पंजाब में हमारे प्रवासी भाई कड़ी तपस्या करते हैं। भारी मात्रा में प्रवासी पूजा के लिए जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर पर पहुंचते हैं। ऐसे में जालंधर के नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन को छठ पूजा से पहले नहर का जायजा लेने सहित अन्य जरूर इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने जिन लोगों को पूजा को लेकर कोई भी परेशानी आ रही है, उसे प्राथमिक तौर पर जल्द से जल्द हल किया जाएगा। नहर में साफ पानी और आसपास की सफाई का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। बस्ती बावा खेल नहर पर मौजूद बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द से जल्द सभी करवाने के आदेश दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया