हवा के रुख ने बढ़ाया प्रदूषण, हरियाणा के 19 शहरों में हवा खराब, चंडीगढ़-पंजाब की हालत चिंताजनक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 6 नवंबर। हवा का रुख ईस्ट की तरफ होने के बाद से ही लगातार उत्तर भारत में प्रदूषण में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ घंटों के बाद ही हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है। हरियाणा के 19 शहर ऐसे हैं। जहां हवा बहुत की खराब स्तर पर है। यही स्थिति पंजाब और चंडीगढ़ की बनी हुई है। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार 200 से ऊपर है। वहीं, पंजाब के 6 शहर सामान्य से 6 गुणा अधिक प्रदूषित हैं। पहले पराली के धुएं और अब पटाखों से निकली गैस ने सांसों काे फुला दिया है। डॉक्टर्स के पास सांस की तकलीफ व एलर्जी के मरीजों की गिनती 10 गुणा तक बढ़ चुकी है। अमृतसर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. बृज सहगल ने बताया कि अक्टूबर से पहले 4-5 मरीज रोज उनके पास आते थे। अक्टूबर में ये गिनती 20-25 के करीब थी। लेकिन अब रोजाना 50 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम, अस्थमा, एलर्जी आदि के आ रहे हैं।

पंजाब का प्रदूषण स्तर 400 के करीब पहुंचा

पंजाब के शहरों की स्थिति एक दिन बाद फिर से बिगड़ने लगी है। अमृतसर में एक दिन की राहत के बाद प्रदूषण फिर बढ़ गया है। अधिकतम प्रदूषण स्तर 397 तक पहुंच गया। वहीं, चंडीगढ़ का अधिकतम एक्यूआई 335 दर्ज किया गया है। पंजाब और हरियाणा में हवा का रुख काफी अधिक असर डाल रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के चलने के बाद प्रदूषण में गिरावट आती है, जबकि अगर हवा का रुख पाकिस्तान या दिल्ली की तरफ से हो तो हवा सांस लेने योग्य नहीं रहती।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुणप्रीत सिंह सोंद ने फाजिल्का जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया मंत्रियों ने सतलुज खाड़ी के पास बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और जनता की शिकायतें सुनीं अधिकारियों को प्रभावित निवासियों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया गया सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है “विशेष गिरदावरी के बाद मुआवजा दिया जाएगा”

जिला सीमा के अंदर शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कंबाइनों द्वारा धान की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध – उपायुक्त निर्धारित समय से पहले या बाद में संचालित होने वाली कंबाइनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसानों की सहायता के लिए मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं

उच्च शिक्षा विभाग ने 27 प्रोफेसरों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया •हरजोत बैंस ने नव पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रेरित करने के लिए पूरी लगन के साथ नई भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया