फ्रॉड : चंडीगढ़ में एनजीओ के नाम पर 10 लाख ठगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फर्जी आई-कार्ड भी दिया, फंडिंग करने को झांसा दिया

चंडीगढ़ 3 नवंबर। यहां सैक्टर 22-डी में रहने वाले सुखविंदरपाल सिंह से एनजीओ के नाम 10 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। उन्होंने सैक्टर-17 के पुलिस स्टेशन में आरोपी वरुण तलवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायतकर्ता सुखविंदरपाल ने बताया कि आरोपी वरुण तलवार ने खुद को एक एनजीओ से जुड़ा बताते हुए उनसे 10 लाख रुपए लिए। आरोपी ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाने के लिए एक फर्जी आई-कार्ड भी मुहैया कराया। उसने एनजीओ के कार्यो के नाम पर आर्थिक सहयोग दिलाने का झांसा दिया। वरुण ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यह एनजीओ समाजसेवा के कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और उनका धन सही जगह पर इस्तेमाल होगा।

जब सुखविंदरपाल को आरोपी की बातों में संदेह हुआ और उन्होंने मामले की पड़ताल की, तो पाया कि आई-कार्ड और दस्तावेज सभी फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण तलवार के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

———–

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 174वें दिन पंजाब पुलिस ने 365 जगहों पर छापेमारी की; 87 ड्रग तस्कर पकड़े गए — अभियान में 55 एफआईआर दर्ज, 509 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम बरामद — ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 59 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया