पिछले तीन साल में दिवाली पर दिल्ली रही सबसे प्रदूषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ‘हवा की सेहत’ हो रही नाजुक

नई दिल्ली, चंडीगढ़ 2 नवंबर। प्रदूषण के मामले में देश की राजधानी दिल्ली ने नया रिकॉर्ड कायम किया। पिछले तीन सालों की तुलना में इस दिवाली पर दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। शुक्रवार को दिल्ली में सुबह नौ बजे 362 एक्यूआई के साथ हवा बहुत खराब श्रेणी में थी। नई दिल्ली शुक्रवार को विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर रही।

वहीं, शुक्रवार को हरियाणा के 19 जिलों की हवा दूषित रही और अंबाला ने देश के सबसे प्रदूषित शहर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अंबाला का एक्यूआई यानि एयर क्वालिटी इंडेक्स 367 दर्ज किया गया। इसकी एक बड़ी वजह अंबाला से सटे पंजाब में पराली का खूब जलना भी रहा। हरियाणा और दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक हवा की सेहत नाजुक होती नजर आई। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के जिलों में धूल के कणों की मोटी चादर छाई थी।

यहां गौरतलब है कि पंजाब में 31 अक्तूबर को पराली जलने के 484 और एक नवंबर को 587 मामले दर्ज किए गए। जो इस सीजन में सबसे अधिक हैं। इसी कारण पंजाब से सटे जीटी रोड बैल्ट के जिलों में ही प्रदूषित कणों की यह मोटी चादर छाई रही। इनके अलावा, गुरुग्राम का एक्यूआई 309 और कुरुक्षेत्र का 306 दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का एक्यूआई भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

हरियाणा में भी पटाखों की आड़ में किसानों ने पराली को खूब आग लगाई। 31 अक्तूबर को 42 और एक नवंबर को 35 मामले दर्ज किए गए। इससे पहले, 15 अक्तूबर को सबसे अधिक 42 मामले दर्ज किए गए थे। हरियाणा में अब तक पराली जलाने के कुल 819 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

————

पंजाब सरकार ने जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ बागवानी पर प्रौद्योगिकी विनिमय कार्यशाला का आयोजन किया जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत के साथ पीसीआरईएसएचपी के तहत सहयोग पर चर्चा की

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात, कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहली बार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का हेलीकॉप्टर, लोगों की सेवा के लिए लगाया मुख्यमंत्री की ओर से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा लोगों की सुरक्षा और राहत पहुंचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता

पंजाब सरकार पूरी ताकत से जुटी: युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य मान सरकार ने जान बचाने और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरा मंत्रिमंडल तैनात किया देरी के प्रति शून्य सहिष्णुता – पंजाब के मंत्री बाढ़ क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं