पंचकूला : फ्लैट में आग लगने से घरेलू सामान जला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सैक्टर बीस का हादसा, गैस-सिलेंडर फटने से बचे

पंचकूला 30 अक्टूबर। यहां सैक्टर-20 की सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। फ्लैट में रखा ज्यादातर सामान जल गया। यह गनीमत रही कि वहां रखे गैस-सिलेंडर नहीं फटे, वर्ना भारी नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि घर का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद सोसायटी में चीख-पुकार मच गई। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले उनके घर से गैस सिलेंडर हटाए। इसके बाद मौके पर दमकल की तीन और गाड़ियां पहुंचीं। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग की सूचना मिलते ही सैक्टर-20 थाने के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

————

 

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 179वें दिन पंजाब पुलिस ने 333 जगहों पर छापेमारी की; 99 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 68 एफआईआर दर्ज की गईं, 985 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 54 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया