डीसी ने किसानों से पराली ना जलाने का आग्रह किया, साथ की इन मामलों और कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा  

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 29 अक्टूबर। डिप्टी कमिश्नर जितेंदर जोरवाल ने किसानों से पराली नहीं जलाने का आग्रह करते हुए शासन-प्रशासन के साथ सहयोग करने को कहा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मीटिंग के दौरान पराली जलाने के मामलों की वर्तमान स्थिति और अब तक का रिव्यू भी किया।

डीसी जोरवाल ने जोर देकर कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता दोनों को नुकसान होता है। इससे मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्व कम हो जाते हैं। उन्होंने खेतों में पराली जलाने के मामलों की बारीकी से निगरानी करने, सटीक रिपोर्टिंग और सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को पराली जलाने के खतरों के बारे में शिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया।

डीसी ने दोहराया कि पराली जलाने से निपटना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक किसान पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशासन ने किसानों को पराली का प्रभावी ढंग से प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से 8,978 मशीनें प्रदान की हैं। ———–

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया