watch-tv

हरियाणा के नारनौल में रास्ते को लेकर विवाद, युवक का गोली मारकर कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मारपीट में फायर करने वाला आरोपी भी हो गया घायल

नारनौल 28 अक्टूबर। यहां रास्ते को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से एक 25 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। जबकि मारपीट में गोली चलाने वाला आरोपी भी जख्मी हो गया।
जानकारी के मुताबिक मरने वाला युवक राहुल उर्फ रोमिया अपने मामा के घर रहता था और वह आपराधिक प्रवृत्ति का था। नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव दोस्तपुर में यह वारदात हुई। यहां दो परिवारों के बीच कई दिनों से रास्ते को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था। रविवार रात फिर से दोनों परिवारों के लोगों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो रतिराम व आशी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लीं। बंदूक से चली गोली पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय राहुल को लगी।
बताया जा रहा है कि राहुल उर्फ रोमियो मूल रूप से राजस्थान के गांव अगलीपुर नारेडा का रहने वाला है। वह दोस्तपुर में अपने मामा के घर पर रहता था। गोली लगने के बाद परिजनों ने उसको नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआइएमएस रेफर कर दिया। रोहतक में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष की घायल रतिराम का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
———–

Leave a Comment