watch-tv

फरीदाबाद : मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने क्राइम ब्रांच के  इंचार्ज पर किया फायर, बुलेटप्रूफ जैकेट से हो गया बचाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस ने डिफेंस में चलाई गोली, पांव में लगने के बाद बदमाश काबू

फरीदाबाद 25 अक्टूबर। यहां बदमाश और क्राइम ब्रांच की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पांव में गोली लगी। जिसे बसिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया।

जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की पोलिंग के दौरान फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी के एक भाजपा कार्यकर्ता रजनीश को आरोपी बदमाश ने गोली मार दी थी। उस समय बदमाश के साथ एक अन्य आरोपी भी था। दोनों एक बाइक पर नकाब बांधकर आए थे और भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर फरार हो गए थे। तब से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी।

बताते हैं कि बीती शाम क्राइम ब्रांच को आरोपी बदमाश मनीष के बारे में सूचना मिली कि वह जाजरू और कैली गांव के आसपास है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी। आरोपी मनीष ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसने दो राउंड फायर किए। जिसके चलते एक गोली सीआईए इंचार्ज जगविंदर की छाती में लगी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। वहीं जवाबी तौर पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन राउंड फायरिंग की। जिससे बदमाश मनीष के पांव में गोली लगी और बाद में उसे काबू कर लिया गया।

————

 

Leave a Comment