watch-tv

हाथों से फिसल रहा लुधियाना का कल्चर, नामी रेस्त्रां में चल रहे सरेआम कैसीनो, दीवाली मनाने में लगे अफसर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शहर में रशियन डांस प्रोग्राम होने की भी चर्चाएं

(राजदीप सिंह सैनी)

लुधियाना 24 अक्टूबर। लुधियाना में लगातार कैसीनो का धंधा फलफूल रहा है। हालात यह है कि अब सराभा नगर व साउथ सिटी रोड पर मौजूदा नामी रेस्त्रां व क्लबों में सरेआम कैसीनो खिलाया जा रहा है। लेकिन पुलिस व जिला प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बने बैठा देख रहा है। चर्चा है कि अफसर दीवाली मनाने में लगे हुए हैं। जिसके चलते अभी कार्रवाई नहीं की जा रही। लुधियाना का सभ्याचार कल्चर इन कैसीनो व जुआरियों के कारण खराब होता जा रहा है। मौजूदा हालात यह है कि कॉर्पोरेट घरानों से लेकर आम व्यक्ति तक को परिवारों के साथ रेस्त्रां में जाने में दिक्कतें आ रही है। कॉर्पोरेट घरानों का कहना है कि वह फैमिली के साथ रेस्त्रां जाते हैं, लेकिन वहां पहले ही ओपन में टेबल लगाकर कैसीनो व जुआ सरेआम चल रहा होता है। जिस कारण वहां परिवार के साथ जाने में भी अनसेफ महसूस होता है। ज्यादातर कैसीनो सराभा नगर मेन मार्केट, नगर निगम जोन-डी के आसपास व साउथ सिटी रोड पर नामी व महंगे रेस्त्रां में चल रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि शहरवासियों को अवैध तरीके से चल रहे कैसीनो दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस विभाग को यह दिखाई ही नहीं देता। हालाकि कॉर्पोरेट घरानों का कहना है कि वह परिवारों के साथ आउंटिग के लिए रेस्त्रां में खाने पीने चले जाते थे। लेकिन अब शहर के यह हालात है तो कहा जाएं। वहीं लोगों में चर्चा है कि आखिर यह कौन से रेस्त्रां है और किन बाहुबलियों की शह पर चल रहा है। जिसके चलते वहां प्रशासन भी एक्शन लेने से कतरा रहा है।

कैसीनो के चलते नामी रेस्त्रां में जुट रही लोगों की भीड़

वहीं चर्चा है कि सराभा नगर व साउथ सिटी रोड पर कई रेस्त्रां है। लेकिन कई चुनिंदा व नामी रेस्त्रां में लगातार लोगों की भीड़ जुट रही है। जिसका कारण है कि वहां पर कैसीनो व जुआ खिलाया जाता है। वहीं सुबह से लेकर रात तक यह अवैध धंधा चलता है। चर्चा यह भी है कि शहर के कई नामी लोग जुआ खेलने के लिए जा रहे हैं।

सरकारी तंत्र की शह पर बढ़ रहा कैसीनो का धंधा

वहीं चर्चा है कि सरकारी तंत्र की शह पर ही शहर के नामी रेस्त्रां में कैसीनो व जुए का धंधा बढ़ रहा है। चर्चा है कि अफसर दीवाली मनाने में लगे हैं, जिसके चलते अभी वह कार्रवाई नहीं करेगें। वहीं लोगों की समस्याओं के लिए हर समय तैयार रहने के दावे करने वाले राजनेताओं को भी यह अवैध धंधा नहीं दिख रहा है।

घरों में पहुंच रहा कैसीनो कल्चर

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले साउथ सिटी रोड पर ही एक फार्म हाउस में अवैध तरीके से चल रहे कैसीनो का खुलासा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस एक कैसीनो पर नकेल डालते डालते और लोगों को भी इसका शह मिल गई। जिसके चलते शहर में धड़ल्ले से कैसीनो चल रहे हैं। हालात यह है कि धीरे धीरे यह कैसीनो का कल्चर लोगों के घरों तक पहुंचना शुरु हो गया है।

लुधियाना में रशियन डांस हो रहा ऑर्गनाइज, अफसर भी पहुंच रहे

वहीं चर्चा है कि शहर के कई रेस्त्रां में अवैध तरीके से रशियन डांस भी ऑर्गनाइज किया जा रहा है। जहां पर शहर के कई नामी अफसर महिला डांस देखने के लिए जाते भी हैं। हालाकि उक्त अफसरों को आए दिन उन रेस्त्रां में आते जाते देखा जा सकता है। लोगों में चर्चा यह भी है कि इसी कारण रेस्त्रां पर एक्शन नहीं हो पा रहा है। चर्चा है कि यह डांस प्रोग्राम एक नामी डीजे मालिक के जरिए कराया जा रहा है। जबकि शहर में कई रशियन लड़कियां देखने को मिल रही है।

Leave a Comment