watch-tv

अब पंजाब के नेता बेचने लगा चिट्‌टा, पूर्व महिला विधायक हेरोइन सप्लाई करने जाती काबू, कैश भी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 23 अक्टूबर। राजनेताओं द्वारा अक्सर स्टेज पर पंजाब को नशा मुक्त करने के दावे किए जाते हैं। लेकिन हालात यह है कि राजनीति में आकर करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी अब राजनेताओं द्वारा खुद ही चिट्‌टे की सप्लाई करनी शुरु कर दी है। हालात यह है कि कांग्रेस की पूर्व महिला विधायक सत्कार कौर गहरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय वह खुद चिट्‌टा सप्लाई करने गई थी। उससे 100 ग्राम हेरोइन, 1,56 000 रुपए कैश व गोल्ड मिला है। जबकि 4 गाड़ियां मिली हैं, जो दिल्ली व हरियाणा नंबर की हैं, जिससे पंजाब के अलग-अलग इलाकों ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। इस बारे जानकारी देते पंजाब पुलिस के अधिकारी सुखचैन सिंह गिल बताया कि पंजाब पुलिस ने आज दो नशा तस्करों को काबू किया है, जिनकी पहचान कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी व बरिंद्र सिंह  के रूप में हुई है, जो दोनों फिरोजपुर के रहने वाले हैं। सत्कार कौर गहरी जोकि फिरोजपुर देहाती से पूर्व कांग्रेसी विधायक रही है। सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सत्कार कौर को ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच चल रही है। जानकारी के अ नुसार सत्कार कौर गहरी 2017 से 2022 तक कांग्रेस के सरकार में विधायक रही है। सत्कार कौर गहरी व उसके पति दोनों को ड्रग्स केस में शमूलियत सामने आई है, जिसके बाद सत्कार कौर गहरी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

खुद कार से नशा सप्लाई करने जाती थी सत्कार कौर
पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि वह नशे का आदी है। उसे एक औरत नशा बेचने के लिए मजबूर कर रही है। उसने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी दीं। जिसमें नशे की डील को लेकर बातचीत थी। इसके बाद 2 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। इसमें 2 लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को कहा कि वह ग्राहक बनकर उनसे नशा मंगवा सकता है। उसने पूर्व विधायक से डील तय की। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाया। बुधवार शाम को सत्कार ड्राइवर के साथ खरड़ के बूथ वाला चौक पर नशे की सप्लाई करने आई तो टीम ने उसे काबू किया। इस दौरान सत्कार के ड्राइवर ने पुलिस कर्मचारी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। हालांकि, बाद में उन्हें काबू कर लिया गया।

Leave a Comment