चरणजीत सिंह चन्न
जगराओं 22 अक्टूबर। जगराओं के सीआईए स्टॉफ की पुलिस ने 100 व 200 के जाली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालाकि मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि आरोपी द्वारा 50 हजार के असली नोट लेकर उसके बदले में एक लाख रुपए के जाली नोट दिए जाते थे। आरोपी पिछले सात महीने से पुलिस गिरफ्तार से बाहर था। जिसके चलते पुलिस लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही थी। आरोपी की पहचान मोगा के गांव बघेलेवाला के हरभगवान सिंह उर्फ मिठून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
साथी पहले हो चुका गिरफ्तार
जांच अफसर ने बताया कि आरोपी का एक साथी कुलदीप सिंह उर्फ बंगाली पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसके पास से 5800 के जाली नोट बरामद हुए ते। आरोपी जाली नोट सप्लाई करने गांव चौकीमान आया था। जहां से पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड करके उसे गिरफ्तार किया था।
हरभगवान छापता था नोट, कुलदीप करता था सप्लाई
जांच के दौरान आरोपी कुलदीप ने बताया था कि वह सिर्फ नोट सप्लाई करने का काम करता है। जबकि नोट हरभगवान सिंह छापता है। जिसके चलते पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि दोनों आरोपी जाली नोट छापने के मामले में ये आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं, करीब साढ़े तीन साल पहले जेल से छूटकर आने के बाद आरोपियों ने फिर से मिलकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया।





