watch-tv

घरेलू विवाद में सास पानी की टंकी पर चढ़ी, उसे देख बहू भी टावर पर पहुंची, ससुरालियों ने लगाए पुलिस धक्केशाही के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 22 अक्टूबर। बरनाला के गांव भक्तपुरा मौड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब सास-बहू का झगड़ा वाटर वर्क्स की टंकी तक पहुंच गया। घर में झगड़ा होने की शिकायत बहू संदीप कौर ने पुलिस से कर दी, जिस पर थाना शैहना की पुलिस मंगलवार दो लोगों को थाने ले गई। जिसके विरोध में ससुराल पक्ष के लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर बहू भी अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई। पानी की टंकी पर चढ़ी सास बबली कौर और अन्य लोगों ने कहा कि पहले तो उनकी बहू संदीप कौर ने उसे पीटा और उसके बदले पुलिस हमारे लोगों को ले गई। राजनीतिक बदले की भावना से हमें इस मामले से जोड़ा गया और हमें थाने भेजकर अपमानित किया गया। इसके विरोध में हम लोग 35-40 मीटर पानी टंकी पर चढ़ गए हैं। जब तक हमारे लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा और न्याय नहीं दिया जाएगा, हम नीचे नहीं उतरेंगे। उधर, बहू संदीप कौर भी अनाज मंडी में टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग देकर धमकाया जा रहा है। हमें भी पीटा गया है और अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम नीचे नहीं उतरेंगे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को नीचे उतरने के लिए प्रयास किया। एसएचओ शैहना ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है और शाम तक पुलिस स्टेशन में मामला सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Comment