बड़ा हादसा : यमुनानगर में रोडवेज बस टोल प्लाजा डिवाइडर से टकराई, 17 यात्री जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बस के ब्रेक फेल होने से हादसा, सीटों से गिर पड़े काफी यात्री, मची रही चीख-पुकार

यमुनानगर/यूटर्न/22 अक्टूबर। यहां एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की एक बस टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 17 यात्री जख्मी हो गए। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को फौरन जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा गधौला मिल्क टोल प्लाजा पर हुआ। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। जानकारी के अनुसार रोडवेज बस यमुनानगर से अंबाला जा रही थी। बस गधौला टोल प्लाजा पर पहुंची तो तेज गति के चलते बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। इनमें से हादसे में 17 को चोटें आई हैं। बस के टकराते ही लोग सीटों से नीचे गिर गए। कई व्यक्ति आगे की सीटों से टकरा गए। इससे पूरी बस में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक पहले घायलों को जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में जख्मी बस कंडक्टर संजीव कुमार और महिला यात्री वैभव ने बताया कि बस तेज गति से डिवाइडर के साथ टकराई। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताई गई। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों अंजू रानी अकीरा, शमीमा बेगम ने बताया कि वह जगाधरी से बस में सवार होकर अंबाला जा रहे थे। अचानक से ब्लास्ट होने जैसी आवाज सुनाई दी। इससे उनके होश उड़ गए। उनके मुंह और हाथों पर गंभीर चोटें लगी हैं।

————

पंजाब सरकार ने जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ बागवानी पर प्रौद्योगिकी विनिमय कार्यशाला का आयोजन किया जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत के साथ पीसीआरईएसएचपी के तहत सहयोग पर चर्चा की

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात, कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहली बार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का हेलीकॉप्टर, लोगों की सेवा के लिए लगाया मुख्यमंत्री की ओर से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा लोगों की सुरक्षा और राहत पहुंचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता

पंजाब सरकार पूरी ताकत से जुटी: युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य मान सरकार ने जान बचाने और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरा मंत्रिमंडल तैनात किया देरी के प्रति शून्य सहिष्णुता – पंजाब के मंत्री बाढ़ क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं