watch-tv

आतंकी पन्नू ने फिर दी एअर इंडिया में ब्लास्ट करने की धमकी, यात्रियों को सफर ना करने की दी सलाह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 21 अक्टूबर। सोमवार को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की और से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उनकी और से एअर इंडिया में बम विस्फोट की धमकी दी है। पन्नू ने इससे 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात कही। उसने लोगों को एअर इंडिया में सफर न करने की सलाह दी। पन्नू ने कहा कि ‘नवंबर में 1984 में हुए सिख दंगे की 40वीं बरसी है। 1984 में 13 हजार से अधिक सिख, महिलाओं और बच्चों को मार दिया गया। आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। ये पूरी घटना भारतीय हुकूमत के द्वारा की गई थी। विदेशों में यात्रा करने वाले लोग 1 से लेकर 19 नवंबर तक एअर इंडिया का बायकॉट करें। पायलट्स को धमकाया कि बोर्ड पर संदिग्ध बम हो सकता है।

2023 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले 4 नवंबर 2023 को भी पन्नू ने वीडियो जारी कर एअर एंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू ने एक मिनट का वीडियो जारी किया था। कहा था- 19 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। विमानों को उड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद 19 नवंबर को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी दी। उसने कहा कि 19 नवंबर को वही दिन है, जब क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल होना था।

Leave a Comment