watch-tv

पंजाब में तापमान में गिरावट, चंडीगढ़ में बढ़ोतरी दर्ज, पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 21 अक्टूबर। पंजाब में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद पंजाब में स्थिति सामान्य है, जबकि चंडीगढ़ में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में बढ़ते प्रदूषण ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। पंजाब की हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पंजाब में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। जबकि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वहीं रात के तापमान में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कल फरीदकोट का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा।

पराली जलाने के मामलों ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की कुल 2,733 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें सबसे ज्यादा मामले पंजाब में दर्ज किए गए। पंजाब में 1,393 मामले सामने आए, जो अन्य सभी जिलों से दोगुना था। इसके बाद यूपी का नंबर आता है, जहां पराली जलाने के 687 मामले सामने आए हैं। जबकि हरियाणा में 642 और दिल्ली में 11 मामले सामने आए हैं।

ऐसे बढ़ रहा प्रदूषण सत्र
पंजाब में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलके अमृतसर में- एक्यूआई 156 दर्ज किया गया, सर्वाधिक 241 तक पहुंचा। जालंधर में एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। सर्वाधिक 260 तक पहुंचा। खन्ना में एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। सर्वाधिक 196 तक पहुंचा। लुधियाना में एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। सर्वाधिक एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। पटियाला में एक्यूआई 117 दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान 162 दर्ज किया गया।

Leave a Comment