watch-tv

वसुंधरा को सोमवार मिल सकती है जमानत, पूर्व कर्मी ने हत्या के प्रयास-किडनैपिंग का कराया था पर्चा, मैनेजर व वकील भी अरेस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ओसवाल परिवार की पोती की गिरफ्तारी का मामला यूएनओ तक पहुंचने पर युगांडा प्रेजिडेंट की हुई एंट्री


यूटर्न टाइम अखबार और जनहितैषी सीधा संपर्क में युगांडा के भारतीय कॉर्पोरेट घराने

लुधियान 20 अक्टूबर। वर्ल्ड फेम्स ओसवाल ग्रुप के अभय ओसवाल की पोती और हरियाणा के नामचीत उद्योगपति नवीन जिंदल की भतीजी वसुंधरा ओसवाल को सोमवार को युगांडा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के संकेत मिले हैं। बेहद हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते केस यूएनओ में पहुंचने पर युगांडा प्रेजिडेंट मूसबेनी द्वारा मामले में हस्तक्षेप किया गया है। यूटर्न टाइम अखबार और जनहितैषी चैनल युगांडा के भारतीय मूल्य के कॉर्पोरेट घरानों से सीधा संपर्क में है। जिसके बाद मामले में कई अहम बातें निकलकर सामने आई है। वहीं वसुंधरा के वकील द्वारा कोर्ट में जमानत के लिए पेश किए गए दस्तावेज भी यूटर्न टाइम अखबार के पास पहुंचे है। जिसके बाद पता चला कि वसुंधरा के साथ साथ उनकी महिला वकील रीता नगाबिरे और पीआरओ इंडस्ट्रीज के एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर कुमार रोहित को भी युगांडा की सीआईडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जबकि इन तीनों पर ओसवाल ग्रुप के पूर्व कर्मी मेनारिया मुकेश कुमार की हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और अवैध हिरासत में रखने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। जिसके चलते युगांडा पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी की गई है।

सितंबर और अक्टूबर की बीच की वारदात
वहीं कोर्ट में दूसरे पक्ष की और से दायर किए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि वसुंधरा, रीता नगाबिरे और कुमार रोहित की और से सितंबर 2024 और अक्टूबर 2024 के महीने के बीच बलपूर्वक या धोखे से मेनारिया मुकेश कुमार को किडनैप किया गया। जबकि उसे काफी दूर ले जाकर अवैध हिरासत में रखा गया। पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाए गए  मुकेश कुमार की हत्या की जा सकती है।

वसुंधरा की तरफ से कोर्ट में दायर की गई याचिका
वहीं वसुंधरा, रीता नगाबिरे और कुमार रोहित की और से हाईकोर्ट में जमानत के लिए दस्तावेज दायर किए गए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से सीआईडी की और से दर्ज एफआईआर में पूरा सहयोग किया जा रहा है। जबकि जेल में भी उन्हें सही खाने पीने व मेडिकल सुविधा नहीं मिल पा रही। इसी के साथ अन्य कारण बताते हुए उनकी तरफ जमानत की याचिका दायर की थी।

पब्लिक प्रॉसिक्यूशन का दावा, जमानत पर सबुतों से हो सकती छेड़छाड़
वहीं, वसुंधरा समेत तीनों लोगों द्वारा दायर याचिका के विरोध में पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की और से भी एफिडेविट दायर किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह सत्य नहीं है कि आवेदक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। यह भी साबित नहीं हुआ कि युगांडा की जेलें उसकी चिकित्सा स्थिति का प्रबंधन नहीं कर सकती हैं। इसी के साथ पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि यदि जमानत मिलते है तो वे फरार हो सकते हैं। वहीं सबुतों से भी छेड़छाड़ हो सकती है। इसी के साथ पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने यह भी दावा किया कि सीआईडी की जांच अभी अधूरी है।

पूर्व कर्मी मुकेश ने झूठे आरोप लगा फंसाया
पंकज ओसवाल के मुताबिक एक पूर्व कर्मचारी मेनारिया मुकेश कुमार ने गारंटर के तौर पर ओसवाल के परिवार के साथ 2 लाख डॉलर का लोन लिया था। जब ओसवाल परिवार ने गारंटी लेने से इंकार कर दिया तो उसने वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगा दिए। बाद में वह शख्स युगांडा से भाग गया। हालांकि बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते मेनारिया मुकेश कुमार द्वारा झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है।

पीआओ कंपनी की डायरेक्टर हैं वसुंधरा

उद्यमी पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा युगांडा की नामी कंपनी पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्युटिव डायरेक्टर हैं और उसका सारा कामकाज संभालती हैं। पहले खबरें सामने आई थी कि वसुंधरा को युगांडा में ओसवाल के प्लांट से करीब 20 हथियारबंद लोगों ने पकड़ा था। उनको अरेस्ट करने वालों ने अपने पहचान-पत्र या वारंट नहीं दिखाए थे।

नाकाासोंगोला जेल में बंद है वसुंधरा
जानकारी के अनुसार वसुंधरा युगांडा के कंपाला शहर की नाकासोंगोला जेल में बंद है। जबकि उसकी जेल के एक रूम में बैठे हुए तस्वीर भी साामने आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि वसुंधरा पहले ही रिहा हो सकती थी। लेकिन उनके वकील की तरफ से जमानत के दस्तावेजों में कमी कर दी गई। जिस कारण रिहाई नहीं हुई। जबकि वह अब दस्तावेज पूरे कर दोबारा जमानत के लिए अप्लाई कर चुके हैं। जिसके चलते सोमवार को वसुंधरा को जमानत मिलने के पूरे आसार हैं।

Leave a Comment