watch-tv

हरियाणा : सत्ता ना मिलने के बावजूद कांग्रेसी विधायकों के तेवर तीखे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष सुधा को ललकारा, झूठे केस बनवाने बंद करें

कुरुक्षेत्र 20 अक्टूबर। थानेसर के कांग्रेसी विधायक अशोक अरोड़ा ने पूर्व मंत्री व सीनियर बीजेपी नेता सुभाष सुधा पर बड़ा सियासी हमला किया। उन्होंने चेतावनी दी कि पूर्व मंत्री कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे बनाने से बाज आए, वर्ना कांग्रेस इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कांग्रेसी वर्करों का हौंसला बढ़ाते कहा कि जिन्होंने इलेक्शन के दौरान जी-जान से कार्य किया, वे सभी बधाई के पात्र हैं। जहां तक मुकदमों की बात है तो यह कार्यकर्ता के लिए भट्ठी में तपने जैसा होता है। हर कार्यकर्ता इस बात से निश्चिंत रहे कि उसका कुछ बिगड़ जाएगा, किसी का कुछ नहीं बिगड़ता, अगर किसी का बिगड़ेगा तो मेरा बिगड़ेगा। अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमों को लेकर 18 अक्तूबर को ही मेरी एसपी से बात हुई थी। एसपी को मैंने बोल दिया है कि सुभाष सुधा और उसके लड़के से इकट्ठी की लिस्ट ले लो और इकट्ठे ही मुकदमे दर्ज करवा लें।

साथ ही कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं को अपने आप बचा लेंगे, हमें कानून पर विश्वास है। बीजेपी को विश्वास होता तो इलेक्शन के दो दिन पहले एक युवक के साथ बुरी तरह से हुई मारपीट के मामले में पीड़ित को न्याय मिल चुका होता।

————

Leave a Comment