watch-tv

फरीदाबाद : लोगों का आभार जताने को मंत्री चढ़े क्रेन पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मंत्री राजेश नागर का कई जगह स्वागत, केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर से मिले

फरीदाबाद 20 अक्टूबर। तिगांव विधानसभा से विधायक राजेश नागर राज्यमंत्री बनने पर रविवार को फरीदाबाद पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। मंत्री बनने से नागर भी इतने उत्साहित थे कि वह बिन किसी सुरक्षा प्रबंध के ही ऊंची क्रेन में चढ़ गए और आसमान से लोगों का आभार जताया।
जानकारी के मुताबिक बाद में मंत्री नागर का काफिला केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास के लिए रवाना हुआ। राज्यमंत्री नागर बदरपुर बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फिर उसके बाद उनका काफिला आगे चला, जहां सराय इलाके में भी भारी भीड़ थी। इस दौरान नागर एक क्रेन में चढ़ गए और समर्थकों को धन्यवाद किया। इसी तरह जगह उनका फरीदाबाद पहुंचने पर भी स्वागत किया गया। वे केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पहुंचे। जहां पर उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।
———–

Leave a Comment