watch-tv

सोनीपत : गोयल का सियासी-तंज, हुड्‌डा ने तो अपनी ससुराल में ही खो दिया विश्वास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कैबिनेट मंत्री बनकर विपुल गोयल पहुंचे थे गांव रसोई

सोनीपत 19 अक्टूबर। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो अपनी ससुराल खरखौदा में ही विश्वास खो चुके हैं। बाकी प्रदेश की क्या बात की जाए। सब समझ सकते हैं कि आगे क्या हाल होगा। जनता ने बता दिया है कि कोई किसी का गढ़ नहीं है।

बीजेपी की जीत पर हुंकार भरते गोयल ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों व नायब सैनी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ही छह में से पांच हल्कों में पार्टी को विजयी बनाया। गोयल शनिवार को गांव रसोई में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विभाग सौंपने के सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का कार्य और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विभाग सभी एक समान है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जिस विभाग में भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

पिछली सैनी सरकार का गुणगान किया : गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 1 लाख 60 हजार नौकरी युवाओं को दी थी। अब फिर नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के दूसरे दिन ही 25 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है। उन्होंने सैनी-वन सरकार की बाकी उपलब्धियों का भी हवाला इस दौरान दिया।

————-

Leave a Comment