watch-tv

होटल घई के मालिक पर भतीजी के साथ रेप करने के आरोप में पर्चा दर्ज, गवाही हक में न देने पर की वारदात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 19 अक्टूबर। लुधियाना रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद होटल घई के मालिक पर अपनी भतीजी के साथ ही मारपीट कर रेप करने के आरोप लगे हैं। भतीजी ने आरोप लगाया कि एक केस में हक में गवाही न देने पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। जिसके चलते उसने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने चमन लाल घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालाकि पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए रेड की जा रही है। जल्द पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर लेगी। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 10 अक्टूबर को उसके चाचा चमन लाल ने उसे सिविल केस में गवाही देने के सिलसिले में कोर्ट परिसर में बुलाया था। केस की तारीख तय होने के बाद चमन लाल उसे घर छोड़ने के बहाने अपने होटल घई ले गया। वहां पर चमन लाल घई ने उसके साथ ऑफिस में झगड़ा किया। उसके साथ गाली-गलौच की। उसने कहा कि अगर वह मामले में उसकी मर्जी के मुताबिक गवाही नहीं देगी तो वह उसका चेक बैंक में जमा करवाकर बाउंस करवा देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी को लगा कि शायद वह उसके हक में गवाही नहीं देगी। जबकि वह सही गवाही दे रही थी। इसी के चलते आरोपी ने झगड़े के बाद उसके साथ ऑफिस में ही जबरन शारीरिक संबंध बनाए। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment