watch-tv

इमोश्नल-कनैक्शन : हरियाणा के जंवाई बनेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के बेटे कार्तिकेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नामी शूज कंपनी के मालिक की बेटी अमानत से होगी शादी, पीएम मोदी समेत नामी हस्तियों को शादी में बुलावा

 

चंडीगढ़ 19 अक्टूबर। हरियाणा में सरकार बनाने के बाद भाजपा खेमे से एक और खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी नामी शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत से होगी। दो दिन दिन पहले उनकी सगाई दिल्ली में हुई थी।

गौरतलब है कि बंसल परिवार में अनुपम सबसे छोटे हैं। उनके सबसे बड़े भाई शम्मी बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के एमडी हैं। दूसरे नंबर पर रमन बंसल और तीसरे नंबर पर अनुपम बंसल आते हैं। शम्मी और रमन करनाल और  अनुपम गुरुग्राम में रहते हैं। बताते हैं, अमानत बंसल ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की है। उनकी मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वुमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं।

बताते चलें कि कार्तिकेय और अमानत की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली के एक होटल में हुई थी। सगाई के दौरान दोनों तरफ से चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर महीने में बेटे की सगाई होने के बारे में खुलासा किया था। तब वह पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले थे। उस दौरान शिवराज की पत्नी साधना और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल मौजूद रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सगाई से एक दिन पहले ही चौहान ने पीएम मोदी को दोनों बेटों की शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई चार महीने पहले हुई थी। राजधानी भोपाल में कुणाल की सगाई डॉक्टर इंदरमल जैन की पोती रिद्धि जैन के साथ हुई थी। रिद्धि और कुणाल ने साथ में ही पढ़ाई की है। अब चौहान परिवार का हरियाणा में नामी कारोबारी घराने से भी सामाजिक रिश्ता जुड़ गया है।

सगाई में लुधियाना के नामी कारोबारी हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की हाई-प्रोफाइल सगाई में खास मेहमान ही शामिल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक औद्योगिक नगरी लुधियाना के चंद नामी कारोबारी भी इस खास समारोह का हिस्सा बने। जिन्होंने केंद्रीय मंत्री चौहान के बेटे और उनकी होने वाली बहू अमानत को आशीर्वाद दिया। काबिलेजिक्र है कि अमानत नामी शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। लिहाजा पंजाब से ताल्लुक रखने वाले चुनिंदा नामी कारोबारी भी इस खास मौके पर आमंत्रित थे।

————

———–

 

Leave a Comment