watch-tv

विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी निर्मल सिंह भोर का कैर्लिफोर्निया में निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

उपदेशक भोर धार्मिक समागम में गए थे अमेरिका

कपूरथला 19 अक्टूबर। विश्व विख्यात कथावाचक और उपदेशक ज्ञानी निर्मल सिंह भोर का अमेरिका में निधन हो गया। वह अचानक तबियत बिगड़ने के कारण कैर्लिफोर्निया के युबा शहर के अस्पताल में दाखिल थे।

जानकारी के मुताबिक वह ढाई महीने पहले गुरु नानक नाम लेवा संगत के निमंत्रण पर अमेरिका में आयोजित धार्मिक समागम में अपनी मंडली के साथ गए थे। वहां 15 अक्टूबर की रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें युबा सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 16 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। अंतिम प्रार्थना 22 अक्टूबर को अमेरिका में ही होगी। बताते हैं कि उनकी याद में 20 से 26 अक्टूबर तक कपूरथला के गांव भोर में सहज पाठ रखा जाएगा। ज्ञानी भोर की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

————

Leave a Comment