बेखौफ चोर : धान की ट्रॉली लेकर आए किसान का ट्रैक्टर मंडी से किया चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगरांव 18 अक्टूबर। पंजाब की मशहूर अनाज मंडी जगरां में हैरान करने वाली वारदात हो गई। बेखौफ चोरों ने मंडी में धान लेकर आए किसान का ट्रैक्टर ही चोरी कर लिया।

थाना सिटी के प्रमुख इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि केवल सिंह निवासी अगवाड़ लोपों ने शिकायत दी है। जिसके मुताबिक किसान केवल धान की फसल ट्रैक्टर ट्रॉली पर लेकर नई दाना मंडी आया था। उसने अपने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर मंडी के अंदर एक तरफ खड़ा कर दिया था।  जब 10 मिनट बाद वह ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने के लिए गया तो उसने देखा कि उसका ट्रैक्टर वहां नहीं था। केवल सिंह ने काफी तलाशा, लेकिन ट्रैक्टर नहीं मिला तो उसने थाना सिटी में शिकायत दर्ज कराई।

———-

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया