watch-tv

पंजाब में टोल फ्री कराए किसानों ने धान की खरीद ना होने के विरोध में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भाकियू एकता-उगराहां की अगुवाई में सभी टोल पर किसानों ने सरकार के खिलाफ किए प्रदर्शन

लुधियाना, चंडीगढ़ 17 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन एकता-उगराहां ने पूरे पंजाब में धान की सही खरीद और भुगतान ना होने के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन किए। इस दौरान किसानों ने सभी टोल फ्री करा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लालड़ू में किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर के नेतृत्व में किसानों ने दप्पर टोल प्लाजा पर धरना लगाया। इस दौरान किसानों ने टोल के सभी लेन मुक्त कर दिए। किसान सुबह करीब दस बजे टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरियां बिछाकर बैठ गए। किसानों ने पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने भी नारेबाजी कर रोष जताया। वाहन चालक इस दौरान बिना टोल दिए निकलते रहे। किसानों ने रोष जताया कि धान की उचित खरीद व भुगतान ना होने के कारण किसान मंडियों में भटक रहे हैं।

———–

Leave a Comment