watch-tv

लुधियाना में ओवरस्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर, उस पर सवार दो सगे भाई हवा में उछले, गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुंदर नगर का हादसा, बाइक से खाना खाकर लौटकर आ रहे थे घर दोनों भाई

लुधियाना 15 अक्टूबर। महानगर के सुंदर नगर इलाके स्थित दौलत कालोनी में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। हवा में उछले बाइक सवार दोनों भाई गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों भाई कई फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरे। तेज रफ्तार कार चालक मौके से फरार हो गया। बताते हैं कि बीती रात दोनों भाई ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घायलों की पहचान कुणाल शर्मा और नितिन के रूप में हुई है।

घायलों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों के परिजनों को सूचना दी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल होने वालों में कुणाल शर्मा बाइक चला रहा था। उसके हाथ की हड्डी टूट गई है और जांघ का मांस फट गया। बाइक पर पीछे बैठे नितिन के नाक की हड्डी और आंख के नीचे चोट आई। नितिन करियाना की दुकान पर काम करता है और कुनाल केमिस्ट की दुकान पर काम करता है।

————

 

Leave a Comment