watch-tv

एनसीपी नेता सिद्दीकी के मर्डर मामले में नकोदर के रहने वाले जीशान का नाम भी हो गया शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कई संगीन वारदातों में आरोपी जीशान महज 21 साल का, जून में जेल से लौटा, कैथल होकर चला गया मुंबई

जालंधर 14 अक्टूबर। मुंबई में एनसीपी-अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस केस में अब पंजाब के क्रिमिनल रिेकॉर्ड वाले युवक जीशन का नाम सामने आया है। जीशान जालंधर में नकोदर के शंकर गांव का रहने वाला है।

इस मामले में मीडिया रिपोर्टस और सूत्रों के मुताबिक हाई-प्रोफाइल सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक 3 आरोपी हरियाणा के गुरमेल, यूपी के धर्मराज और पुणे से प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि शिव और जीशान अख्तर की तलाश जारी है। जीशान पर दूसरे शूटरों को रहने के लिए कमरा दिलाने का इलजाम है। वह कभी पत्थर लगाने का काम करता था। महज 21 साल का जीशान टारगेट किलिंग, हत्या, डकैती समेत 9 मामलों में आरोपी है। इसी साल वह 7 जून को जेल से बाहर आया था। पड़ोसियों का कहना है कि इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

बताते हैं कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस से फरार आरोपी जीशान का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। जिसमें पता चला कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के उसके गुर्गों के जरिए शूटरों को निर्देश मिले थे। जिसके बाद  जीशान कैथल पहुंचा। यहां से 50 हजार रुपए लेकर मुंबई चला गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जीशान ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर विक्रम बराड़ के कहने पर सौरभ महाकाल के साथ तरनतारन में पहली हत्या की थी। सौरभ महाकाल वही व्यक्ति है, जिसने सलमान खान के घर धमकी भरा पत्र फेंका था। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हथियार व शूटरों के रहने को जगह मुहैया कराने में शामिल था। मुंबई पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जीशान का के पिता मो. जमील राज मिस्त्री हैं। कभी वह भी पिता के साथ पत्थर का काम करता था। जीशान ने महाराष्ट्र के एक मदरसे में पढ़ाई की, फिर यूपी में बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के मदरसे में पढ़ा। इसके बाद छठी क्लास में शंकर गांव लौटकर सरकारी स्कूल में पढ़ा। यहां 10वीं तक पढ़ने के बाद पत्थर लगाने का काम करने लगा।

ऐसे उतरा जुर्म की दुनिया में !

बताते हैं कि साल 2021 में जीशान के पिता के साथ उनके शागिर्द ने ही मारपीट की थी। उससे बदला लेने की मंशा से जीशान क्रिमिनल्स के संपर्क में आया। सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए वह विक्रम बराड़ के संपर्क में आया। अगस्त, 2021 में विक्रम बराड़ ने जीशान को कोटकपूरा एरिया में भेजा। कोटकपुरा में सुक्खी जैतों और भोला निहंग उसे लेने आए और वह भोला निहंग के घर रुका। यहां सौरभ महाकाल ने उसे तीन पिस्तौल दीं। सौरभ को विक्रम ने ही भेजा था। उस समय चाहल गांव में सुखी और महाकाल ने चरणजीत की हत्या की। जीशान भी उनके साथ मौजूद था।

इसके बाद जीशान ने महाकाल व उसके साथियों संग सुल्तानपुर में पेट्रोल पंप लूटा। जीशान ने अपने गांव शंकर में एक जानकार से लाखों की फिरौती मांगी। उस व्यक्ति को पहले विक्रम, फिर लॉरेंस से भी फोन कराया। जिसके बाद सितंबर 2021 को बराड़ के कहने पर जीशान व बाकी ने उस व्यक्ति के घर पर फायरिंग की। पंजाब में दो और राजस्थान में एक जगह लूट की वारदातों में जीशान शामिल रहा। मोहाली और मोरिंडा में मेडिकल स्टोर भी लूटे। बाद में जालंधर देहात पुलिस ने जीशान और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इसी साल जून में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

———–

 

Leave a Comment