चंडीगढ़ : सैक्टर 47 में आवारा कुत्ते ने बच्चे के हाथ और सिर को नोच डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हाथ में पहले से फ्रैक्चर होने की वजह से अपना बचाव नहीं कर सका मासूम

चंडीगढ़ 12 अक्टूबर। यहां सौक्टर-47 में आवारा कुत्ते ने आठ साल के बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गिरिक नाम के इस बच्चे के सिर और बाएं हाथ को कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला।

जानकारी के मुताबिक रोशन लाल अपने बेटे गिरीक के साथ  रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। घर के पास कार पार्क करते समय अचानक एक आवारा कुत्ता आया और गिरिक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले बच्चे के सिर पर काटा और फिर बाएं हाथ पर हमला किया। उसके दाहिने हाथ में पहले से फ्रैक्चर था, जिससे वह अपना बचाव भी नहीं कर सका। किसी तरह रोशन लाल ने बच्चे को बचाया और उसे अस्पताल ले गए।

घायल बच्चे गिरिक को पहले सैक्टर-32 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे सेक्टर-45 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत स्थिर बताई है, लेकिन उसके इलाज में समय लगेगा। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में हर महीने कुत्तों के काटने के 100 से 150 मामले दर्ज हो रहे हैं। कोर्ट के आदेशों के अनुसार नगर निगम को मुआवजे के रूप में लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। हाल ही में एक मामले में 5 लाख 20 हजार रुपए मुआवजे के रूप में दिए गए थे। वहीं आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ रोष है।

——–

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान