watch-tv

फूड पाइप में इंफेक्शन से परेशान युवक ने ब्लेड से काटा गला काटा, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 अक्टूबर। शिमलापुरी स्थित प्रीत नगर में एक युवक ने शकी हालातों में ब्लेड मारकर अपना गला काट लिया। हालाकि कहा जा रहा है कि युवक फूड पाइप इंफेक्शन से परेशान था। जिसके चलते उसने खुद ही अपने गले पर ब्लेड मार लिया। हालाकि परिवार द्वारा उसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन अभी तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की पहचान प्रीत नगर के लवली के रुप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए लवली के परिवार वालों ने बताया कि लवली ऑटो चलाता है। पिछले कुछ समय से उसकी फूड पाइप में इंफेक्शन थी। जिस कारण लवली काफी परेशान रह रहा था। जिसके चलते वह कुछ भी खा नहीं पा रहा था। जिसके चलते वह परेशान रहने लगा। वीरवार की रात लवली ने शराब के नशे में धुत्त होकर ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। लहूलुहान हालत में चिल्लाने लगा। शोर की आवाज़ सुन उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल अभी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर जांच कर रहे है।

Leave a Comment