watch-tv

सांसद अरोड़ा ने धर्मपत्नी संध्या अरोड़ा के साथ श्री दुर्गा माता मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 अक्टूबर। जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में 11 अक्टूबर तक नवरात्र महोत्सव मनाया गया। इस उत्सव के दौरान 3 अक्टूबर से रोजाना सत्संग और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने धर्मपत्नी संध्या अरोड़ा के साथ इस धार्मिक उत्सव में हिस्सा लिया। दंपति ने पूजा-अर्चना कर पूरे ब्रह्मांड और पीड़ित मानवता के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आरती कर भजन संध्या में भी भाग लिया। सांसद अरोड़ा ने अपने संबोधन में मंदिर के अच्छे तरीके से रखरखाव के लिए श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन और सभी ट्रस्टियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे उनके ध्यान में लाए गए हैं और वे भविष्य में उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति कमल ओसवाल अपने परिवार के सदस्यों, संजय मोहिन्द्रू बम्पी और अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। सांसद अरोड़ा, उनकी पत्नी और कमल ओसवाल व अन्य लोगों को मंदिर प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान लंगर भी छका। यहां उल्लेखनीय है कि अरोड़ा जब सांसद नहीं थे, तब से वह इस मंदिर में आते रहे हैं।

Leave a Comment