watch-tv

पंजाब के 10 जिलों में बारिश की संभावना, कई जगह येलो अलर्ट, चंडीगढ़ में मौसम रहेगा साफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 7 अक्टूबर। पंजाब में मंगलवार से मौसम बदलना शुरु हो गया। हालाकि मौसम विभाग की और से दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के 10 जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने गरज के साथ तूफान और बिजली चमकने संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में किसी तरह कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अब यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। लुधियाना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच में रह सकता है।

दस अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना नहीं
चंडीगढ़ में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, इलाके में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मंगलवार शाम से चंडीगढ़ में भी मौसम बदलने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो चंडीगढ़ और पंजाब में दस अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। उसके बाद 17 तारीख तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, दिन और रात का तापमान भी बराबर हो जाएगा।

Leave a Comment