watch-tv

चंडीगढ़ से हॉन्गकॉन्ग-शारजाह उड़ान की तैयारी, अबू धाबी फ्लाइट के समय में होगा बदलाव, विंटर सीजन में मिलेगा लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 7 अक्टूबर। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस विंटर सीजन में हॉन्गकॉन्ग और शारजाह के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की संभावना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विंटर शेड्यूल करने के लिए इन दोनों फ्लाइट्स के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घरेलू उड़ानों के तहत धार्मिक स्थलों अयोध्या और नांदेड़ के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हॉन्गकॉन्ग और शारजाह के लिए सीधी उड़ानों को विंटर शेड्यूल में शामिल करने की योजना है। ये फ्लाइट यात्रियों के लिए इस सीजन में एक बड़ा राहत साबित होंगी।

अबू धाबी फ्लाइट के समय होगा बदलाव

इसके साथ ही अबू धाबी के लिए पहले से संचालित हो रही फ्लाइट के समय में भी परिवर्तन किया जा रहा है। यह फ्लाइट अब 29 अक्टूबर से चंडीगढ़ से दोपहर 11:10 बजे उड़ान भरेगी। जबकि अबू धाबी से रात 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़कर चंडीगढ़ में सुबह 6:00 बजे लैंड करेगी। इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

अयोध्या और नांदेड़ के लिए भी शुरू होंगी घरेलू उड़ान

धार्मिक यात्राओं की बढ़ती मांग को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अयोध्या और नांदेड़ के लिए भी घरेलू फ्लाइट्स शुरू करने की योजना है। इंडिगो और विस्तार जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों की संख्या का सर्वे पूरा कर लिया है, जिसके आधार पर ये दोनों उड़ानें भी जल्द शुरू होंगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की अपील और तैयारियां

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस से बार-बार अपील की जा चुकी है, और विंटर शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू किया जाएगा। अब एयरलाइंस द्वारा शेड्यूल जमा करने का इंतजार है। जिसके बाद हॉन्गकॉन्ग और शारजाह की उड़ानों की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Leave a Comment